Wednesday, October 21st, 2026

50 हजार का टीवी मिलने के लालच में गंवाए 45 हजार

रायपुर
आए दिन धोखाधड़ी के समाचार देखने और पढ?े के बाद भी बाद लोग इसके शिकार हो ही जाते है। ताजा मामला सरस्वती नगर थाने का है जहां पर एमेजॉन कंपनी में प्रथम पुरस्कार के रुप में 50 हजार रुपये का टीवी मिलने का लालच देकर जीएसटी के नाम पर 45 हजार रुपये ले उड़े।

कुकुरबेड़ा निवासी 49 वर्षीय बी. जयसुब्रमणी को 5 फरवरी की दोपहर 3 बजे 83420-94516 से कॉल आया कि आपने एमेजॉन कंपनी से प्रथम पुरस्कार विजेता हो और आपको 50 हजार रुपये का टीवी मिलेगा जिसके लिए आपको जीएसटी देना होगा। जयने नाम पूछने पर उन्होंने अखिलेश शर्मा एवं पायल सिंह बताया। जयटीवी मिलने के लालच में आ गई और अपने खाते से तीन बार में 45 हजार रुपये उसके खाते में ट्रांसफर कर दिए गए। एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी जब टीवी घर पर नहीं आया तब उन्होंने एमेजॉन के कस्टमर केयर में कॉल इसके पूछा तब उन्हें पता चला कि वे ठगी की शिकार हो गई है। जयने सरस्वती नगर थाने में अखिलेश शर्मा एवं पायल सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने 420, 34 के तहत मामला दर्ज कर जयद्वारा दिए गए नंबर 83420-94516 की पड़ताल में जुट गई है।

 

Source : Agency

पाठको की राय